फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर लेखपाल उग्र, सरकार को चेताया

Sun, 04 Sep 2016 12:52 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
धरना ‌द‌िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छह सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा लेखपाल संघ का धरना शनिवार को भी जिला मुख्यालय पर जारी रहा। लेखपालों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी डीएम को दिया।
विज्ञापन


धरनास्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रूदल प्रसाद ने प्रदेश सरकार से लेखपालों की मांगों पर अविलंब विचार कर शासनादेश जारी करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर विचार कर सकारात्मक कदम नहीं उठाने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर पांच सितंबर को शाम छह बजे कैंडिल मार्च व डीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जिला संरक्षक किशोर प्रसाद ने कहा कि लेखपाल संवर्ग धैर्य रखकर अपना धरना इसी तरह चलाता रहे। सरकार को हमारी जायज मांगें मानने के लिए एक न एक दिन आगे आना पड़ेगा।
विज्ञापन


सदर तहसील अध्यक्ष लोकपति त्रिपाठी निचलौल अध्यक्ष गजेन्द्र भारती, नौतनवा अध्यक्ष अनवारुल्लाह खां, फरेंदा अध्यक्ष राम प्रसाद पांडेय ने लेखपालों के आंदोलन से आम जनता को हो रही परेशानी को लेकर दुख जताया। कहा कि धरना से कार्य बाधित होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है लेकिन प्रदेश सरकार लेखपाल संवर्ग की छह सूत्रीय मांगों की अनदेखी कर रही है। जिसे लेखपाल संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। 

इस दौरान इंद्र कैलाश, जनार्दन, अशोक मिश्रा, जैनुद्दीन, रामबचन, अनवर अली, छविराज यादव, प्रकाश, ध्रुव नारायण तिवारी,  सुभाष पटेल, रामसेवक, नर्वदेश्वर पटेल, योगेन्द्र सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें