फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में लेजार महदेवा की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विधायक खेल प्रतियोगिता शुभारंभ करते विधायक वीरेंद्र चौधरी।
विज्ञापन
फरेंदा। युवा कल्याण विभाग की ओर से विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन शनिवार को सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक वीरेंद्र चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी, रस्साकसी, एथलेटिक्स आदि का खेल हुआ। जूनियर बालक वर्ग वॉलीबाल में लेजार महदेवा विजेता व लोक विद्या पीठ नगर उपविजेता रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौड़ सबजूनियर बालक वर्ग 100 मीटर में आदर्श कश्यप प्रथम, विवेक द्वितीय व आलोक तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर में अर्जुन प्रथम, शफरूद्दीन द्वितीय व सगीर अहमद तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर में धर्मेद्र प्रथम, सूरज द्वितीय व सुरेंद्र मौर्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। सब जूनियर 800 मीटर में अभिषेक कुमार प्रथम, गिरिजेश द्वितीय व दिवाकर तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग 1,500 मीटर में शिवम गुप्ता प्रथम, अनिश द्वितीय व सचिन तीसरे स्थान हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग में दिलीप कुमार प्रथम, मनीष
वरूण द्वितीय व पुरूषोत्तम तीसरे स्थान पर रहे।
सीनियर बालक 3,000 मीटर में सदानंद प्रथम, विकास द्वितीय व अमित यादव तीसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन के बालिका वर्ग में विजेता साक्षी व प्रिया उपविजेता रही। सीनियर बालक एकल में हरिनंदन विजेता व गोविंद पांडेय उपविजेता रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्य अतिथि वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि खेल स्पर्धा से खिलाड़ियों के भीतर छिपी प्रतिभाएं सामने आती हैं। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा, ब्रह्मा यादव, नूरआलम, प्रदुम्न सिंह, बलराम यादव, डॉ रामनरायन चौरसिया, विनय तिवारी, लेफ्टिनेट एसके गौड़, बृजेश यादव, युगुल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें