फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैस सिलिंडर न मिलने पर अधिवक्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। गैस सिलिंडर की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार कर्ण सिंह से मिला। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं को गैस सिलिंडर मुहैया कराने की मांग की। अन्यथा की स्थिति में गैस एजेंसी पर ही आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्थानीय अधिवक्ता गैस एजेंसी के पंजीकृत उपभोक्ता हैं। नौ मार्च को विभिन्न अधिवक्ताओं के परिजन सिलिंडर लेने के लिए लाइन में खड़े थे, जहां उनके साथ धक्का-मुक्की हुई। गैस सिलिंडर भी नहीं मिला। उन्होंने तहसीलदार को पत्र सौंपकर तहसील परिसर में गाड़ी लगवाकर सभी अधिवक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, नागेंद्र शुक्ला, विभूति यादव, मनोज मिश्रा, तरुण श्रीवास्तव, राजन प्रजापति, बुद्धेश प्रसाद, रमेश यादव, अर्जुन प्रसाद, वीरेंद्र पांडेय, शेख शमसुद्दीन, राजीव सिंह, दुर्गेश तिवारी, सुनील गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें