फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सदर कोतवाल के कथित अमर्यादित व्यवहार पर भड़के अधिवक्ता, निलंबन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिविल कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. सचिन चौधरी के साथ सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह पर कथित तौर पर अभद्रता करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन सिंह और जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा। अधिवक्ताओं ने कोतवाल को निलंबन करने की मांग की है।
विज्ञापन


अधिवक्ता डॉ. सचिन चौधरी ने बताया कि किसी वैधानिक कार्य से कोतवाली गए थे। आरोप है कि इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने उनके साथ अभद्रता करते हुए अमर्यादित व्यवहार किया। आरोप है कि कोतवाल ने अधिवक्ता को धमकी देते हुए कहा कि उनके खिलाफ अलग-अलग आठ जिलों में प्राथमिकी दर्ज करा दिए जाएंगे।
मामले की जानकारी मिलने के बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा और महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी ने न्यायालय परिसर में आमसभा की बैठक बुलाई। बैठक में अधिवक्ताओं ने घटना पर आक्रोश जताते हुए सर्वसम्मति से पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देने का निर्णय लिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोतवाल निर्भय सिंह के विरुद्ध शीघ्र विधि सम्मत कार्रवाई नहीं हुई तो बार एसोसिएशन आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व अध्यक्ष शंभू शरण पांडेय, इंद्रासन सिंह, करुणाकर त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, पूर्व महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी, सत्य प्रकाश सिंह, अनूप सिंह, अतुल श्रीवास्तव, वशिष्ठ मिश्रा समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें