नौतनवा तहसील में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
नौतनवा। फ्रंट ऑफिस के विरोध में सोमवार की भी रजिस्ट्री कार्यालय एवं न्यायालय का पूर्ण बहिष्कार जारी रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में समस्त अधिवक्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच तहसील परिसर का भ्रमण कर विरोध प्रदर्शन किया।
संघ अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला ने कहा कि तीन दिनों के बहिष्कार के बाद भी अभी तक शासन के कानों तले जूं नहीं रेंगा है। अधिवक्ता संघ भी अपनी मांगों को लेकर एकदम अडिग हैं। फ्रंट ऑफिस खोलने का फैसला वापस होने तक यह आंदोलन इसी तरह कायम रहेगा। समय-समय पर आंदोलन तेज करते हुए तालाबंदी एवं पुतला दहन भी किया जाएगा।
इस दौरान दयानंद यादव, मनोज मिश्रा, सावित्री यादव, नीलम प्रजापति, राजीव कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे।