फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीपीटी बूस्टर व टीडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 14 बच्चों को लगाया जा चुका है टीका
विज्ञापन

महराजगंज। प्राथमिक विद्यालय सदर में सोमवार को 30 अप्रैल तक चलने वाले स्कूल आधारित डीपीटी बूस्टर व टीडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार और टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. नीरज कन्नौजिया ने फीता काटकर अभियान का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने चार बच्चों को टीडी 10 वर्ष का टीका लगवाया।


उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिभावकों और शिक्षकों से अपील किया कि अधिक से अधिक बच्चों को यह टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि डिप्थीरिया, टेटनस और पर्टुसिस काली खांसी जैसी घातक बीमारियां बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। समय पर टीकाकरण इन बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
विज्ञापन




स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्र सहित सभी अध्यापकों और बच्चों को इन बीमारियों के लक्षणों और खतरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिप्थीरिया गले में घाव और सांस लेने में तकलीफ पैदा करता है, जबकि टेटनस मांसपेशियों में अकड़न और दर्द का कारण बनता है। पर्टुसिस काली खांसी बच्चों में लगातार तेज खांसी के साथ सांस लेने में गंभीर दिक्कत पैदा करती है। इन बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है।



अभियान की शुरुआत में ही 14 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल में नियमित रूप से बच्चों का टीकाकरण करेगी। अभियान के दौरान 10 वर्ष और 16 वर्ष के बच्चों को टीडी बूस्टर डोज दी जाएगी, जो पूर्व में दिए गए डीपीटी टीकों का पूरक है।
विज्ञापन




डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार यह अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। स्कूल आधारित अभियान से अधिक से अधिक बच्चों तक टीकाकरण पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने शिक्षकों से भी सहयोग की अपील की कि वे अभिभावकों को जागरूक करें और बच्चे अनुपस्थित न रहें। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम रोजाना स्कूल पहुंचकर बच्चों का टीकाकरण करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें