फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार के प्रति शिवभक्तों में उत्साह

विज्ञापन
हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा को जल चढ़ाने के लिए जाते श्रद्धालु। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार के प्रति शिवभक्तों में उत्साह
विज्ञापन

ईटहिया समेत जिले भर के शिवालयों में आज जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सावन मास के अंतिम सोमवार को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह है। ईटहिया समेत जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालु जलाभिषेक व पूजन करेंगे। तत्पश्चात मंदिर परिसर में लगने वाले मेले का भी आनंद उठाएंगे।
मान्यता कि श्रावण मास में सोमवार को भगवान शिव को जलाभिषेक करने विशेष महत्व है। निचलौल तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध ईटहिया मंदिर, नगर के सिंचाई कालोनी व पड़री स्थित शिव मंदिर, बउरहवां बाबा शिव मंदिर, कटहरा शिव मंदिर में जिले व दूरदराज से श्रद्धालु जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करेंगे। मंदिरों में पहुंचने वाले महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइन लगवाई जाएगी। प्रमुख शिवालयों में साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्था में लोग जुटे रहे। एएसपी आशुतोष शुक्ला ने कहा कि प्रमुख शिवालयों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिले के विभिन्न शिव मंदिरों व आसपास पुरुष के साथ महिला कांस्टेबल भी तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
कांवड़िया आज करेंगे बउरहवा बाबा मंदिर में जलाभिषेक
कोठीभार। सावन के अंतिम सोमवार को ग्राम सभा हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा तथा ग्राम सभा गेरमा स्थित बाबा भुनेश्वर शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए कस्बा व आसपास के क्षेत्रों के लोग त्रिवेणी धाम से जल भरने के उपरांत पैदल चलकर शाम करीब साढ़े चार बजे सिसवा कस्बे में पहुंचे। कांवड़ लेकर आने वाले पवन अग्रवाल, विवेक जायसवाल, दीपक अग्रवाल, अभिषेक पाठक, संदीप सिंह, अरुण सिंह, दीपक जायसवाल, सुरेंद्र पूरी, साहिल सोनी, दुर्गेश सोनी आदि ने बताया कि उन्होंने सुबह तीन बजे से त्रिवेणी धाम से पैदल यात्रा शुरू किया था, रात्रि विश्राम के बाद वे सोमवार को भोर में स्नान कर अपने-अपने कांवड़ का पूजा-अर्चना कर से कंधे पर लेकर बउरहवा बाबा तथा बाबा भुनेश्वर नाथ शिव मंदिर पहुंचकर जल चढ़ाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें