फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लेहड़ा मंदिर में लेजर लाइट शो से आध्यात्मिक और पर्यटन क्षेत्रों की दी जाएगी जानकारी

विज्ञापन
लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर निर्माणाधीन संत निवास।
विज्ञापन
लेजर व साउंड सिस्टम की जुगलबंदी होगी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

लेहड़ा देवी मंदिर क्षेत्र में 9 करोड़ से हो रहा पर्यटन विकास
फरेंदा। पर्यटन विभाग आद्रवन लेहड़ा देवी मंदिर परिक्षेत्र में पर्यटक सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। यहां लेजर लाइट व साउंड आधारित शो प्रोजेक्ट करने के खास तकनीकी इंतजाम भी विकसित कराए जा रहे हैं। लेजर शो के जरिए जनपद और आसपास के प्रमुख महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी। करोड़ रुपये की लागत से लेहड़ा मंदिर का सुंदरीकरण कर पर्यटकों की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
मंदिर परिक्षेत्र में एक तकनीकी नवाचार विकसित कराया जा रहा है। यहां पर्यटकों के लिए प्रोजेक्ट आधारित लेजर व साउंड सिस्टम वाला प्रोजेक्टर भी लगाया जा रहा है। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित यह तकनीक विकसित होने के बाद यहां न सिर्फ लेहड़ा मंदिर के बारे में बल्कि सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग, बनैलिया मंदिर, रामग्राम, सोनाड़ी देवी मंदिर, गुरु गोरक्षनाथ इत्यादि पर्यटन महत्व के स्थानों के बारे में जानकारी देने वाला लेजर शो चलता रहेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए पुराने व प्रसिद्ध मंदिरों के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण पर जोर दे रही है। इसी क्रम में जनपद के लेहड़ा देवी मंदिर सुंदरीकरण परियोजना से मंदिर की भव्यता को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां पर्यटन विकास के लिए नौ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। क्षेत्रवासियों के साथ दर्शनार्थियों को भी इस परियोजना को लेकर काफी उत्साह है।
शासन से लेहड़ा मंदिर को बड़े पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। मंदिर परिक्षेत्र में इंटरलॉकिंग से लेकर बिजली, पानी, शौचालय इत्यादि सुविधाओं से आच्छादित पर्यटक निवास बनाए जा रहे हैं। मंदिर जाने वाले मार्ग की सुंदरीकरण व चौड़ीकरण, मुख्यगेट की भव्यता, श्रद्धालुओं को धूप से बचाव को लेकर टीन शेड की सुविधा, सामुदायिक शौचालय, अतिथि भवन, संत निवास, पार्किंग, व मंदिर के पीछे पौह नाले की सीढ़ियों का सुंदरीकरण किया जा रहा है।
क्या कहते हैं नियमित आने वाले श्रद्धालु
लेहड़ा देवी मंदिर यूपी और बिहार दोनों राज्यों में प्रसिद्ध है। यहां नेपाली श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में आते हैं। मंदिर नियमित जाने वाले राम सहाय गुप्ता, उमाकांत, विकास अग्रहरि, अमरनाथ, विश्वजीत, मुकेश सहित तमाम लोगों ने बताया कि मंदिर परिक्षेत्र में पर्यटक सुविधा विस्तार से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यहां दूर दराज से आने वाले पर्यटक रात्रि विश्राम कर सकेंगे। दर्शन के बाद आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर सकेंगे इससे ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
स्पीकअप
मंदिर के विकास से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी लाभ मिलेगा। साथ ही उनको रात्रि विश्राम के लिए समुचित व्यवस्था हो रही है। रुकने में पर्यटकों को सोचना नहीं पड़ेगा।
- हर्षवर्धन वर्मा,फरेंदा
-

मां लेहड़ा देवी दुर्गा मंदिर जिले का प्रसिद्ध शक्तिपीठ माना जाता है। पहले ठहरने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। मंदिर में विकास कार्यों से पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

- अभिषेक अग्रहरि, धानी
वर्जन
शासन के निर्देश पर जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। लेहड़ा देवी मंदिर क्षेत्र में 9 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यहां प्रोजेक्टर आधारित लेजर शो की व्यवस्था भी होगी।
- प्रभाकर मणि, सहायक पर्यटन अधिकारी, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें