फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बैंक बकाया वसूली में दो बकाएदारों की भूमि कुर्क

Fri, 22 May 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील प्रशासन ने राजस्व व बैंक टीम के साथ की कार्रवाई
विज्ञापन

संपत्ति के हस्तांतरण और बिक्री पर भी लगाई रोक
शाहपुर। बैंक ऋण बकाया की वसूली को लेकर डुमरियागंज तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए दो बकाएदारों की भूमि कुर्क कर दी। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और बैंक कर्मियों की संयुक्त टीम ने ग्राम मिश्रौलिया मय शिवदाशपुर में की।
जानकारी के अनुसार, ग्राम मिश्रौलिया मय शिवदाशपुर निवासी राम किशोर पर एसबीआई (एडीबी) डुमरियागंज और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा धोबहा का कुल 6.29 लाख रुपये से अधिक बकाया है। वसूली के लिए गाटा संख्या 261, रकबा 2.6220 हेक्टेयर में स्थित उनकी पूरी हिस्सेदारी को कुर्क कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह गांव निवासी विंदु पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा धोबहा का 2.48 लाख रुपये से अधिक ऋण बकाया होने पर उनके आधे हिस्से भूमि को कुर्क किया गया।
नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि उपजिलाधिकारी के 11 मई 2026 के स्वीकृति आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कुर्क की गई भूमि और उससे संबंधित अन्य अचल संपत्तियों के हस्तांतरण, बिक्री, दान अथवा किसी भी प्रकार का प्रभार अर्जित करने पर रोक लगा दी गई है। कार्रवाई के दौरान राजस्व और बैंक विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें