फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराएगी नगर पालिका

विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक को संबोधित करते नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल।संवा - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
आईबी कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराएगी नगर पालिका
विज्ञापन

- नगर पालिका बोर्ड की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
- नगर से भी कांवड़ यात्रा निकाले जाने पर रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पालिका बोर्ड की 37 वीं बैठक शनिवार को पालिका सभागार में हुई। जिसमें सुरक्षा के दृष्टिगत इंटेलीजेंस ब्यूरो कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने, नगर से कांवड़ यात्रा न निकाले जाने तथा अगया में डंपिंग ग्राउंड के रास्ते के लिए तीन डिस्मिल भूमि लेकर भूमि स्वामी को नगर में भी भूमि उपलब्ध कराने को लेकर सहमति प्रदान की गई।
बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने कहा कि नगर में विकास को लेकर पालिका गंभीर है। डंपिंग ग्राउंड की समस्या को दूर कराकर अब नगर से एकत्र हो रहे कचरे को संबंधित स्थल पर पहुंचाते हुए आवश्यक कार्यवाही शुरू करनी होगी। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि नगर के आर्थिक श्रोत को विकसित करने को लेकर भी कवायद की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए इस बार शहर में कांवड़ यात्रा पर रोक रहेगी। पिछ़ली कार्यवाही की पुुष्टि को प्रधान लिपिक मोहम्मद शमीम द्वारा पढ़कर सुनाया गया। इस दौरान सभासद शत्रुध्न, रामप्रीत, हीरमती, गामा प्रसाद, राजकुमार, अनिल वर्मा, सिद्धार्थनाथ शुक्ला, अमितेश गुप्ता, राजीव कुमार, मुरली मनोहर, ईश्वरचंद, रामबेलास यादव, उर्मिला, महेंद्र, संतोष पटेल, राघवेंद्र मिश्र, लालजी गुप्त, धर्मा देवी, चंद्रकला, रीता यादव, प्रदीप गौंड़, सिनोद कुमार, मोहित मद्धेशिया व आकाश श्रीवास्तव, कैशियर विनोद कुमार जायसवाल आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों ने भी समस्या दूर कराने की मांग की
सभासद धर्मा देवी ने मऊपाकड़ में सड़क किनारे लगने वाली सब्जी के बाजार से आवागमन में समस्या की बात उठाई जिस पर अब बाजार चौक रोड पर पालिका के कांप्लेक्स में लगाए जाने का निर्णय हुआ। विस्मिल नगर के सभासद लालजी गुप्ता ने सिविल लाइन में जलनिकासी के लिए साइफन लगवाए जाने की मांग की, जिस पर अवर अभियंता से आगणन बनाने को कहा। नागेंद्र पांडेय के पत्र पर वर्मी कंपोस्ट का नियमानुसार अनुबंध की आवश्यक कार्यवाही किए जाने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें