लक्ष्मीपुर। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह साहिब के 358वें प्रकाशोत्सव पर बृहस्पतिवार को सिख समुदाय के लोगों ने लक्ष्मीपुर कस्बे के गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह सभा से नगर कीर्तन कर शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में सिख धर्म के लोगों ने करतब दिखाए। शोभा यात्रा कस्बे के चौक चौराहों से होते हुए लक्ष्मीपुर डिपो में पहुंचा। जुलूस वापस होते हुए स्टेशन चौराहा बैंक रोड से होकर गुरुद्वारे पर पहुंची।
खालसा मार्च में महिलाएं, पुरुष व बच्चे द्वारा जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयघोष के साथ ढोल-नगाड़ों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। इस दौरान हर तरफ वाहेगुरु-वाहेगुरु की धुन गूंजती रही। हाथ में सिख ध्वज लिए नंगे पांव चल रहे पंज प्यारे मनमोहक बने रहे। गुरु गोविंद सिंह साहब के प्रकाश पर्व पर कस्बे के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से निकली नगर कीर्तन में मौजूद पुरुषों एवं महिलाओं की टोली वाहेगुरु-वाहेगुरु का जाप, आपे गुरु और चेला, गुरवाणी का पाठ एवं सबद कीर्तन करते हुए चल रही थीं।
खालसा मार्च में मुख्य रूप से पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह, ज्ञानी सतवीर सिंह, ग्राम एकमा के प्रधान तजेंद्र पाल उर्फ गोल्डी सिंह, राकेश, सीपी मिश्र, रामसहाय, सरदार राजेंद्र सिंह माैजूद रहे।