महराजगंज। आजीविका मिशन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने वाली लखपति दीदी अब कृषि कार्य में सहयोग देकर अपनी कमाई बढ़ाएंगी। महिलाएं खेतों में कीटनाशक छिड़काव से लेकर ड्रोन की मदद से रखवाली का कार्य सकेंगी। कृषि विभाग ने जिले में ड्रोन अनुदान योजना प्रभावी किया है।
आजीविका मिशन की समूह की महिलाओं को हर विभाग प्रोजेक्ट देकर कमाई का जरिया दे रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र जहां बच्चों के लिए गुड़ व मूंगफली की चिक्की बनवा रहे हैं वहीं उद्यान विभाग की तरफ से पौध तैयार करने का काम समूह की महिलाएं संभाल रही हैं।
अब कृषि विभाग ने समूह की महिलाओं को ड्रोन से कृषि कार्य करते हुए कमाई का माध्यम देने की पहल की है। जनपद की दो महिलाओं को पिछले वर्ष कृषि विभाग की तरफ से सदर ब्लॉक में ड्रोन संचालित करने का न सिर्फ प्रशिक्षण दिया बल्कि मुफ्त ड्रोन भी उपलब्ध कराया गया।