फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एमडीएम योजना के संचालन में गैस की कमी बनी बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस की नियमित आपूर्ति न होने के कारण भोजन तैयार करने में हो रही कठिनाई
विज्ञापन

परतावल। क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के संचालन में गैस सिलिंडर की कमी बड़ी समस्या बन गई है। गैस की नियमित आपूर्ति न होने के कारण बच्चों के लिए भोजन तैयार करने में कठिनाई हो रही है। विद्यालय प्रशासन ने जिला पूर्ति अधिकारी महराजगंज को पत्र भेजकर जल्द गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।
प्राथमिक विद्यालय पकड़ी दीक्षित की प्रभारी प्रधानाचार्या कल्याणी पटेल ने जिला पूर्ति अधिकारी को भेजे पत्र में लिखा है कि विद्यालय का रसोई गैस कनेक्शन राज गैस सर्विस (एचपी), परतावल पर पंजीकृत है। इसके बावजूद समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के संचालन में परेशानी उत्पन्न हो रही है। पत्र में कहा गया है कि गैस सिलिंडर की आपूर्ति समय से न होने के कारण रसोइयों को भोजन बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस खत्म होने से भोजन तैयार करने में देरी भी हो जाती है, जिससे योजना के सुचारु संचालन पर असर पड़ रहा है। प्रभारी प्रधानाचार्या ने जिला पूर्ति अधिकारी से मांग की है कि विद्यालय में गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन समय से तैयार किया जा सके और योजना का संचालन बिना किसी बाधा के किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें