फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Tue, 07 Nov 2017 12:43 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिठौरा। कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलवा खुर्द गांव के पास रविवार की रात ट्रैक्टर - ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। जिससे ट्राली पर बैठे मजदूर की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के पतरेंगवा गांव के टोला शीतलापुर के रहने वाले बलिराम (25) मजदूर करके जीविका चलाते थे। रविवार की रात वह गांव निवासी शंकर की ट्रैक्टर - ट्राली पर सवार होकर बालू लाने जा रहे थे। बेलवां खुर्द गांव के देवरिया शाखा की नहर के पास ट्रैक्टर - ट्राली अनियंत्रित होकर पलट हो गई। जिससे बलिराम की उसके नीचे दबने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक शंकर ने कूद कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद के गांव के एक शख्स ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलिराम की पत्नी किरन व बेटे प्रिंस का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ कोठीभार मनीष सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें