फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृमि रोधी दवा कृमि संक्रमण रोकने में मददगार होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कृमि रोधी दवा संक्रमण रोकने में मददगार
विज्ञापन

महराजगंज। कृमि रोधी दवा कृमि संक्रमण रोकने में मददगार होगी। लक्ष्य को पूरा करने के लिए टीमें लगी हैं। दवा खाने से वंचित बच्चों व किशोरों के लिए 25 से 27 जुलाई तक मॉपअप चरण भी चलेगा। सभी कर्मियों को दायित्व के प्रति सचेत रहने का निर्देश दिया गया है।
उक्त बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने कहीं। उन्होंने बुधवार को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में बच्चों को कृमि रोधी दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। बताया कि जिले में 12 लाख 88 हजार बच्चों को कृमि रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दस्त, पेट में दर्द, कमजोरी महसूस होना, उल्टी होना एवं भूख न लगना कृमि संक्रमण के लक्षण हैं। बच्चे में कृमि की मात्रा जितनी अधिक होती है, लक्षण उतने अधिक दिखते हैं, कम मात्रा होने की दशा में किसी लक्षण का पता नहीं चलता। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार, एचईओ श्रीभागवत सिंह, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, बीसीपीएम कालिंदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें