फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यूनिट के अनुसार राशन नहीं दे रहा कोटेदार

Fri, 20 Sep 2024 07:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परतावल विकास खंड के पिपरा लाला के राशन कार्डधारकों ने यूनिट के अनुसार राशन न देने का कोटेदार पर आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन शुक्रवार को डीएम को सौंपा। यह भी आरोप लगाया उचित दर विक्रेता के पति पुलिस विभाग में हैं जिसका धौंस कार्डधारकों को दिखाया जाता है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि उनके गांव का कोटा विमला देवी के पास है। वह राशन वितरण में मनमानी करतीं हैं। हर कार्डधारक को तीन से पांच किलो तक राशन कम दिया जाता है। विरोध करने पर कोटेदार अपने पति व ससुर-देवर से धमकी दिलवाती हैं। कोटेदार का पति अभिमन्यु पुलिस विभाग में तो देवर एसएसबी में कार्यरत हैं। ऐसे में इनकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने पर कोई सुनवाई नहीं होती। ग्रामीणों ने आरोप मढ़ा कि कोटेदार कोटा प्राप्ति के लिए पात्र नहीं हैं। कूटरचित दस्तावेज के सहारे कोटा प्राप्त किया गया। ग्रामीणों ने कोटा निरस्त कर किसी अन्य पात्र को कोटा सौंपने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में इसरावती, राम केवल, अक्षय, खुशी, दीपक जायसवाल, कमला देवी, सीताराम, अशर्फी, फूलमती, सलहंता देवी शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें