फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Maharajganj: महराजगंज में 15 पुलिसकर्मियों, एक बंदी समेत 69 मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 29 Jul 2020 09:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद एजेंसी, महराजगंज
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

महराजगंज जिले में मंगलवार को आई रिपोर्ट में 69 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें 15 पुलिसकर्मी, एक बंदी और एक एएनएम भी है। सभी को कोविड अस्पताल पुुरैना में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी।

विज्ञापन


इसमें फरेंदा के आठ, रतनपुर खुर्द फरेंदा का एक, वार्ड नगर नौ महराजगंज का एक, श्यामदेउरवा के 6, दुबौलिया का एक, हरपुर तिवारी का एक, पनियरा का एक, करमहां खुर्द के 6, सिसवा के 8, पीएचसी सिसवा से जुड़ी एएनएम एक, बृजनमगंज के 2, निचलौल थाने के एक, नौतनवां के 3, बरगदवां थाने के 5, कोतवाली सदर के 2, पुलिस लाइंस के 3, निचलौल के एक, पीडब्ल्यूडी महराजगंज का एक, लखिमा थरूआ का एक, रामपुर महुअवा का एक, अमोड़ा का 2, राजीव नगर महराजगंज का एक, शास्त्री नगर महराजगंज का एक, हनुमानगढी महराजगंज का एक, पोस्ट आफिस महराजगंज के 4, लोहिया नगर महराजगंज का एक, भारतीय स्टेट बैंक महराजगंज का एक, बृजमनगंज का एक, लक्ष्मीपुर के 2, जिला कारागार का एक बंदी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन


अब जिले में कोरोना के कुल मामले 618 केस मिले हैं। एक्टिव केस 238 हैं। कोविड अस्पताल 374 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। छह संक्रमितों की मौत हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें