महिला अस्पताल और निचलौल सीएचसी में महिलाआें के लिए रही विशेष सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला अस्पताल और निचलौल सीएचसी में महिलाआें को विशेष रूप से कोरोनारोधी टीका लगा। हालांकि कुछ बुजुर्ग भी पहुंचे उन्हें भी टीका लगाया गया। वहीं जिले सोमवार को जिले के कुल 13 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगा। यहां छूटे कोरोना योद्धाओं, बुजुर्गों आदि समेत कुल 1302 लोगों टीका लगा।
महिला अस्पताल पर नमिता गुप्ता, प्रवीन, माया, कौशिल्या, सुमन सिंह, निर्मला, सुभावती देवी, शुकंतला, निकिता समेत अन्य महिलाओं को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि दो केंद्रो पर महिला दिवस पर विशेष रूप से महिलाओं को टीका लगाया गया। वैसे जिले के 13 केंद्रो पर टीकाकरण हुआ।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित महिला अस्पताल में सोमवार को कोरोना से बचाव को लेकर 52 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टिकाकरण के लिए दो कोविड-19 वैक्सीनेशन कक्ष बनाया गया था। प्रथम कक्ष पर प्रथम डोज वाले 44 और दूसरे कक्ष पर दूसरी डोज वाले आठ सहित कुल 52 लोगों को टीका लगाया गया।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार्र अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में कोरोनारोधी टीका लगाने की जिम्मेदारी महिला कर्मियों के हाथ में रही। यहां 180 लोगों का टीकाकरण हुआ। इस दौरान मिथिला चौरसिया, विद्या चौहान, किरण भारती, सीमा गौतम, बबली,रेनू यादव आदि महिला कर्मी तैनात रहीं।
कोई पॉजिटिव नहीं मिला
महराजगंज। जिले में सोमवार को कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला। जिले में अब तक कुल 5813 केस मिल चुके हैं। इसमें दो सक्रिय केस हैं। अब तक 5720 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और 91 की मौत हुई है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन भी जरूरी है। संवाद