फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने विधेयक की प्रतियां जलाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक का किया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कमेटी की ओर से मंगलवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक 2021 का विरोध किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में विधेयक की प्रतियां जलाकर गुस्से का इजहार किया। शिक्षकों ने कहा कि राज्य सरकार नए-नए कानून लाकर शिक्षकों का शोषण कर रही है।
जिला मंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार नए-नए कानून लाकर शिक्षकों का शोषण कर रही है। नए विधेयक में शिक्षकों की सेवा शर्तें अधिकारियों के अधीन कर उनके शोषण का कुचक्र रचा जा रहा है। इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधेयक की प्रतियां जलाकर विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से सेवा सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सदर ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, राघवेंद्र पाडेय, प्रदुम्न, धनप्रकाश तिवारी, देवेंद्र मिश्रा, सीताराम, अलाउद्दन, अखिलेश पाठक, दयानंद, लाल विहारी, गोपाल पासवान, डॉ. गिरींद्र नाथ मिश्र, बृजेश पांडेय, पूर आलम, चंद्रभान, सतीश गायल, प्रेम किशन, कैलाश पति चौबे, संजय पटेल, राजू सिंह, हरिश शाही, मनौवर अली, धन्नू चौहान, रवि सिंह, अनूप कुमार, आनंद पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें