जिले में 14 केंद्रोें पर हुआ टीकाकरण, दूसरी डोज लगवाने वालों में सीएमओ, एसीएमओ भी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में सोमवार को 14 केंद्रोें पर 1704 के लक्ष्य के सापेक्ष 504 कोरोना योद्धाओं को कोरोनारोधी टीके की पहली डोज लगाई गई। 142 के सापेक्ष 127 कर्मियों को टीके दूसरी डोज लगी। टीकाकरण के बाद आधा घंटे की निगरानी के बाद कोरोना योद्धाओं को जाने दिया गया।
महिला अस्पताल में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. विवेक श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, चीफ फार्मासिस्ट सत्येंद्र सिंह, अजहर समेत अन्य कर्मियों ने कोरोनारोधी टीका लगाया। ये सभी लोग पहला डोज लगने के बाद से ही बेहतर हालत में हैं। सीएमओ ने बताया कि कोरोनारोधी टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 लोगों ने टीका लगावाया।
इस केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा, रतनपुर, फरेंदा, मिठौरा, पनियरा, परतावल, निचलौल, लक्ष्मीपुर, घुघली, धानी , बृजमनगंज केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल, केएनडीएम नर्सिंग कॉलेज, महिला चिकित्सालय
तीन कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए
महराजगंज। जिले में सोमवार को तीन कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हुए। अब तक कुल 5811 केस मिल चुके हैं। इसमें स्वस्थ होने वालों की संख्या 5715 है। सक्रिय केस पांच हैं। अब तक कोरोना संक्रमण से 91 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि रिकवरी रेट ठीक है। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को सजग रहने की जरूरत है। मास्क लगाने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखें।