महराजगंज जिले के बिशप एकेडमी महराजगंज में सीबीएसई बोर्ड इंटर में अजय कुमार 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरे स्थान पर हैं, इनके पिता पंकज कुमार आइसक्रीम फैक्टरी संचालित करते हैं। शहर के मऊपाकड मोहल्ले में रहते हैं।
अजय के दो भाई हैं। सबसे बड़े विजय कुमार हैं, जो बीफार्मा की पढ़ाई आईटीएम गीडा से करते हैं। अजय की दो बहने हैं। सबसे बड़ी अंजली की शादी हो गई है। वही दूसरे नंबर पर अदिति हैं जो बीकाम की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। अजय की माता का नाम चंद्रकला देवी गृहणी हैं।
इसे भी पढ़ें: अबकी शिमला, जम्मू और मसूरी घूमने है जाना, नहीं चलेगा कोई बहाना
अजय ने बताया के छह से सात घंटे की पढ़ाई करनी पड़ी। भविष्य में डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करना प्रमुख उद्देश्य है। स्कूल में सभी शिक्षकों ने बेहतर ढंग से मार्गदर्शन किया, इस वजह से यह सफलता मिली है। मेरे पसंदीदा नेता सीएम योगी हैं। उनकी बेबाक कार्य शैली पसंद आती है। खाली समय में खेलना अच्छा लगता है। पसंदीदा खेल क्रिकेट है।
अजय ने बताया कि इस सफलता के पीछे मम्मी और पापा का श्रेय हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान धैर्य के साथ मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। जितनी देर पढ़े मन लगाकर पढ़े। सिर्फ किताबों की तरफ देखते रहने से पढ़ाई नहीं होती है। एकाग्रचित होकर समयबद्ध पढ़ाई करने से सफलता मिलती है।
महराजगंज जिले में सीबीएसई बोर्ड इंटर की परीक्षा में विशप एकेडमी के छात्र सूर्य कुमार गुप्ता 95.8 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर हैं। इनके पिता रमेश कुमार गुप्ता सफाई कर्मचारी है। सूर्य कुमार गुप्ता ने बताया कि भविष्य में इंजीनियर बनकर पापा के सपनों को साकार करेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए आगे की पढ़ाई जारी रखेंगे।
शहर के थोड़ी दूरी पर नरायनपुर गांव के रहने वाले छात्र सूर्य कुमार गुप्ता ने बताया कि सबसे बड़ी बहन समीक्षा गुप्ता हैं। बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं। तीसरे नंबर पर भाई सचिदानंद गुप्ता बिशप में ही आठ में पढ़ाई करते हैं। मां रिंकी गुप्ता आशा कार्यकर्ता हैं। सूर्य कुमार ने बताया कि आईआईटी को तैयारी कर रहे हूं। आगे चलकर इंजीनियर बनना हैं। पसंदीदा खेल क्रिकेट और फुटबाल हैं। राजनीति में कोई रुचि नहीं हैं। प्रत्येक दिन आठ घंटे पढ़ाई करनी पड़ी। विषय के बारे में विस्तार से पढ़ना पड़ा। परिवार के सभी सदस्य और स्कूल के शिक्षकों के सहयोग से यह मुकाम मिला हैं। उन्होंने बताया कि खाली समय से दोस्तों से साथ बाते करना अच्छा लगता है।