फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सास के सामने बहू की इज्जत लूटने की कोशिश, शिकायत करने गई पीड़िता को थाने से भगाया

Thu, 11 May 2023 11:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

निचलौल थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादियों से सम्मानजनक व्यवहार किया जाता है। बेबुनियाद आरोप लगाकर पुलिस की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। कोई भी अपनी बात कह सकता है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में मंगलवार की शाम सास के सामने बहू की इज्जत लूटने की कोशिश की गई। उस समय वह खेत से काम कर लौट रही थी। पीड़िता का आरोप है कि घटना वाले दिन ही वह निचलौल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो एक पुलिस कर्मी ने अपशब्द कहते हुए थाने के गेट से भगा दिया। थानेदार से मिलने नहीं दिया गया। आरोपी दबंग है और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे उसका परिवार भयभीत है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे वह सास के साथ खेत से काम कर घर लौट रही थी। उसका आरोप है कि रास्ते में गांव का रहने वाला एक व्यक्ति मिला। सुनसान स्थान पर आरोपी उसे जबरन पकड़कर कहने लगा कि तुम मेरी बात मान जाओ, नहीं तो तुम्हारे पूरे परिवार को जेल भिजवा दूंगा।

इसे भी पढ़ें: बरात विदा करते समय छत पर जुटी भीड़, गिरा छज्जा, एक महिला की मौत
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने कपड़े फाड़ने की कोशिश करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। साथ में मौजूद सास आरोपी के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास करते हुए शोर मचाने लगीं। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गया।

पीड़िता का आरोप है कि वह अपना दुख-दर्द लेकर थाने पर इस उम्मीद से गई थी कि न्याय मिलेगा, लेकिन न्याय की बात कौन कहे उसे जलालत झेलनी पड़ी। उसने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी ने उसे इतनी भद्दी-भद्दी गालियां दीं हैं कि बताने में शर्म आ रही है।

विज्ञापन

निचलौल थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादियों से सम्मानजनक व्यवहार किया जाता है। बेबुनियाद आरोप लगाकर पुलिस की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। कोई भी अपनी बात कह सकता है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

फार्मासिस्ट का मामला ठंडा हुआ नहीं और हो गई दूसरी घटना
छेड़छाड़ का एक मामला ठंडा नहीं हुआ नहीं कि दूसरी घटना सामने आ गई। छेड़छाड़ करने का आरोपी फार्मासिस्ट 11 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। सूत्र बता रहे हैं कि आरोपी फार्मासिस्ट अग्रिम जमानत कराने की व्यवस्था बना रहा है। संबंधित थानेदार ने बताया कि पुलिस आरोपी फार्मासिस्ट को पकड़ने के लिए लगातार छापा मार रही है, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह वहां से खिसक जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: आधे दाम पर मांग रहे थे नारियल पानी, मना करने पर दिखाई रंगबाजी, नेताजी की हुई धुनाई

केस नंबर एक, सात मई 2022 को निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में आधी रात को एक युवक घर में घुसकर आंखों से न देख पाने वाली युवती के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज हुआ था।

केस नंबर दो, पांच मई 2022 को सोहगीबरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में सो रही महिला के कमरे में घुसकर गांव के ही एक व्यक्ति ने जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस मामले में आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

केस नंबर तीन, 23 अप्रैल 2022 को सदर कोतवाली क्षेत्र के एक महाविद्यालय में परीक्षा देने गई छात्रा की आंखों पर पट्टी बांध आरोपियों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर दो नामजद के अलावा अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया था।
केस नंबर चार, 23 जून 2021 को कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में सब्जी तोड़ने खेत गई किशोरी का मुंह बंदकर एक आरोपी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें