फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल विद्यालयों में बनेंगे किचन गार्डन

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल विद्यालयों में बनेंगे किचन गार्डन
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के 10 मॉडल परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम में परोसे जाने वाली मौसमी सब्जियां भी उगाई जाएंगी। विद्यालय में किचेन गार्डन विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय पांच-पांच हजार रुपये दिए गए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग की मंशा है कि परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित कर वहां के विद्यार्थियों के लिए हरी सब्जियां उगाई जाए, ताकि विद्यार्थियों को पौष्टिकता से जुड़ी ताजी सब्जियां परोसी जा सके। एमडीएम के जिला समन्वयक शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि सिसवां व धानी को छोड़कर शेष सभी 10 ब्लॉकों के मॉडल विद्यालयों में किचन गार्डन बनाने के लिए पांच-पांच हजार की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के जिन 10 विद्यालयों में धनराशि भेजी गई है उसमें पनियरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खजुरिया, परतावल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय उंटी खास, निचलौल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय गिरहिया, नौतनवां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा, फरेंदा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सेमराडाड़ी, बृजमनगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय परासखाड़, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय मोहनापुर, सदर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बैजनाथपुर कला, मिठौरा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर खुर्द तथा घुघली ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय अमोड़ा का नाम शामिल है।
2000 से अधिक बच्चों को मिलेगा लाभ
10 मॉडल विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 2000 से अधिक विद्यार्थियों को किचन गार्डन की सब्जियों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें