फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज (। जिले के दो अमर शहीदों के परिजनों, भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को सम्मानित किया गया। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर चल रहे तीन दिवसीय लोक रंजन महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को सीडीओ रामसिंहासन प्रेम ने जिन लोगों को सम्मानित किया उनमें नगर पालिका नौतनवा वार्ड-13 की हीरा कुमारी, नौतनवां के आराजी सरकार उर्फ बैरिअहवा टोला डुमी की निवासी सुमित्रा देवी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

दोनों अमर शहीद के परिजन हैं। ग्राम घघरुआ खड़ेसर की गुलाइची देवी, कुरवा टोला नौतनवां की छल कुमारी, बृजमनगंज चैनपुर की पियारी देवी, राजमंदिर के परदेशी, बड़हरा मीर के शरीफ, जिगिनिहा के सनाउल्लाह, भिटौली की रामरती, बेलौहा की सावित्री देवी को सम्मानित किया गया। कोटामुकंदपुर की नजबुन, माधोनगर की सुशीला उर्फ कौशिल्या, पिपरिहा की जीरा देवी, हरखपुरा की अकलीमुन निशा, मंगलपुर की अशर्फी देवी, मजीबुल्लाह, कृष्ण कुमार जायसवाल, केएन गुप्ता, जहीर खां आदि को भी सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें