फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव में दिखा कला और संस्कृति का संगम

विज्ञापन
महोत्सव में दिखा कला और संस्कृति का संगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। करीब 11 साल बाद होने वाले महोत्सव से जनपदवासियों में उत्साह है। इस दौरान कला, संस्कृति, ज्ञान का अनूठा संगम देखने को मिला। महोत्सव के मंच से जिले की नन्ही प्रतिभाओं का कमाल देखने को भी मिल रहा है। सरकारी विभागों के स्टॉलो पर विभाग की उपलब्धियों का बेतहर तरीके से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

वन विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र है। यहां एनसीसी के कैडेट तेंदुए को बेहोश करने वाली गन लेकर फोटो शूट कराया। रेंजर ओपी मिश्रा ने एनसीसी कैडेट और स्काउट गाइड समेत अन्य बच्चों को गन की उपयोगिता के बारें में जानकारी दी। इसी तरह मंच से बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने  वैज्ञानिक क्षमता का भी प्रदर्शन किया। भाषण, निबंध लेखन समेत अन्य विधाओं में छात्राओं ने ज्ञान का बेहतर नमूना दिखाया।  महोत्सव में दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने मनोहारी प्रस्तुति कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने ‘एक राधा, एक मीरा, दोनोे ने श्याम को चाहा’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। ध्रूव नारायण पब्लिक स्कूल धनखरी पनियरा के बच्चों ाि शिव तांडव नृत्य बेहद सराहनीय रहा। यह प्रस्तुति समाप्त होने के कुछ देर बाद तक तालियों बजती रहीं। काशी नरेश विद्या मंदिर के बच्चों ने ‘आयो रे मारो ढोलना’ पर नृत्य प्रस्तुत किया। सोनपति देवी महिला महाविद्यालय के छात्राओं की समूह नृत्य लोगों के दिल का छू गया। आरके सानसाइन स्कूल के बच्चों ने ‘सुनो गौर से दुनिया वालो’ गीत पर नृत्य कर सभी झूमने पर विवश कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें