फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीजल और मिट्टी खनन से जुड़ी समस्या को लेकर डीएम से मिले भट्ठा मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को महराजगंज ईंट निर्माता समिति के महामंत्री जहीर खां के नेतृत्व में भट्ठा मालिकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ईंट भट्ठों के संचालन में डीजल और मिट्टी खनन से जुड़ी दिक्कतों के कारण उद्योग प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जहीर खां ने कहा कि भट्ठों पर जेसीबी, ट्रैक्टर तथा ईंट पकाने के लिए उपयोग होने वाले इंजनों के संचालन हेतु पर्याप्त मात्रा में डीजल की आवश्यकता पड़ती है। डीजल की उपलब्धता और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं में आने वाली समस्याओं के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा मिट्टी गिराने और खनन कार्य में भी भट्ठा मालिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समिति का कहना है कि खनन विभाग द्वारा परिसीमन किए जाने के बाद भी अधिकारियों के स्तर पर विभिन्न प्रकार की बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।
समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मांग की कि ईंट उद्योग को सुचारु रूप से चलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि डीजल की उपलब्धता और मिट्टी खनन में आ रही समस्याओं का समाधान हो सके। इस दौरान रामप्रीत गुप्ता, अभय जायसवाल, विमल कुमार, जावेद अख्तर, अशोक कुमार समेत भट्ठा मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें