फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम का जन्मोत्सव

विज्ञापन
निकाली गई शोभायात्रा।
विज्ञापन
महराजगंज। सिसवा बाजार और नौतनवा के उपनगरों में शुक्रवार की रात खाटू श्याम का जन्मोत्सव श्रद्धालुओं धूमधाम से मनाया। सिसवा बाजार में केक उत्सव मनाकर भजन संध्या का आयोजन किया गया जबकि नौतनवा में निशान यात्रा निकालकर श्रद्धालु झूमते रहे। यात्रा के दौरान खाटू श्याम बाबा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, श्रीश्याम मंदिर में भक्तों ने श्याम प्रभु के जन्मोत्सव का केक उत्सव मनाया। श्रीश्याम प्रभु का आकर्षक शृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। प्रभु को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। भजन संध्या में अंतरराष्ट्रीय भजन गायक अमित अंजन और कानपुर की गायिका रुचि किंकर ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में शिबू केडिया, उमेश जायसवाल व उत्सव शर्मा ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में मध्य रात्रि को खाटू श्याम के मूर्ति के समक्ष केक काट कर एक-दूसरे को बधाई दी गई। महाआरती व प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाबूलाल अग्रवाल, संत कुमार जालान, दीपक मद्धेशिया, मनोज केसरी, राजन विश्वकर्मा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें