फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली सीमा पर पकड़ा गया केरल पुलिस का वांछित

Tue, 21 May 2024 05:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर आव्रजन विभाग ने केरल पुलिस के वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की जांच पड़ताल की जा रही। सोनौली पुलिस ने भी आव्रजन कार्यालय पर जाकर मामले की जांच की। बताया गया है कि उक्त युवक के खिलाफ केरल पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


रविवार की देर शाम आब्रजन अधिकारी सीमा पर भारत से नेपाल आने जाने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक युवक नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहा था। जिसकी जांच के दौरान उक्त युवक के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी था। जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। बताया गया है कि पकड़ा गया युवक व्यसख कोडियादन को केरल पुलिस के वांछित व लुक आउट नोटिस जारी किए गए आरोपित को केरल पुलिस के हवाले किया जाएगा। कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह का कहना है एक युवक को हिरासत में लिया गया है जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही है। युवक को केरल पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें