पटाखा बनाने व बिक्री स्थल पर बचाव का रखें पुख्ता प्रबंध
अग्निशमन विभाग की ओर से जारी किया गया निर्देश
आपात स्थिति के लिए अग्निशमन विभाग ने जारी किए मोबाइल नंबर
महराजगंज। दीपावली की खुशियों में कहीं कोई बाधा न आए इसके लिए अग्निशमन विभाग ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। पटाखा बनाने और बिक्री स्थल पर बचाव के पुख्ता प्रबंध रखने को कहा गया है। साथ ही अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग के प्रभारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं।
-----------
इन बातों का रखें ध्यान
- लाइसेंस में निर्धारित क्षमता का पालन करते हुए ही पटाखे बनाएं
- छोटे बच्चों व अनाधिकृत व्यक्ति को वहां न जाने दें
- बने पटाखों को बनाए जाने वाले पटाखों से दूर रखें
- पटाखा बनाते समय उसके चारों ओर मिट्टी की दीवार बनाएं
- आग लगने वाली किसी भी सामग्री को पटाखा निर्माण स्थल पर न रखें
- पटाखों को सार्वजनिक वाहन में न ले जाएं
- अग्निशमन यंत्र अवश्य रखें
--------------
बिक्री स्थल पर रखें ये प्रबंध
- लाइसेंस में दिए गए स्थल पर ही पटाखे की दुकान लगाएं
- अस्थाई दुकान बनाते समय कपड़े व पॉलीथिन का प्रयोग न करें
-पटाखों की दुकान में हैलोजन लाइट का प्रयोग न करें
- पटाखों की दुकान के आसपास दीया, अगरबत्ती व माचिस का प्रयोग न करें
- पटाखों की दुकान के पास पानी, बालू अनिवार्य रूप से रखें
- संवेदनशील स्थल के निकट दुकान न लगाएं
----------------
आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
- सदर व फरेंदा तहसील क्षेत्र समेत मुख्यालय पर प्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर मोबाइल नंबर 9454418796 व प्रभारी अग्निशमन केंद्र धनेवा के मोबाइन नंबर 9454418795 पर सूचना दी जा सकती है। इसी प्रकार निचलौल तहसील क्षेत्र के लिए 8303199652, नौतनवां तहसील के लिए 9415980689 एवं सिसवां क्षेत्र के लिए 9454418798 पर सूचना दी जाए। जिले भर में यदि कहीं भी आग से जुड़ी कोई सूचना देनी हो तो 9454417468 व डायल 112 पर भी जानकारी दी जा सकती है।
-----------------
11 जगह बनता है पटाखा, 188 जगह बिक्री
विभाग की ओर से जिले भर में कुल 11 व्यक्तियों को पटाखा बनाने का लाइसेंस जारी किया गया है। साथ ही 38 ऐसे दुकानदार हैं जो वर्ष भर पटाखे बेचते हैं। दीपावली पर्व के मद्देनजर लगभग 150 को अस्थायी तौर पर दो से तीन दिन पटाखा बेचने का लाइसेंस जारी किया गया है।
-----------
दीपावली खुशियों का पर्व है। ऐसे में किसी प्रकार की मुश्किलों से बचने के लिए सभी सतर्क रहें।
- जसवीर सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी