फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याज दर में बढ़ोतरी के खिलाफ नेपाल में प्रदर्शन

विज्ञापन
भैरहवां में प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
ब्याज दर में बढ़ोतरी के खिलाफ नेपाल में प्रदर्शन
विज्ञापन

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवा में उद्योपतियों और व्यापारियों ने बैंक और वित्तीय संस्थानों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ब्याज दर कम करने की मांग की। उद्योगपतियों का कहना है कि बैंकों ने ऋण ब्याज दर बढ़ा दिया है जिससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नेपाल राष्ट्र बैंक और जिला प्रशासन कार्यालय को ज्ञापन सौंपा।
भैरहवा में बुद्ध चौक, नारायण स्थान, आवार रोड, बैंक रोड पर उद्योगपतियों ने राष्ट्र बैंक की नीति को रद्द करने, वाणिज्यिक एकता की रक्षा के लिए नारेबाजी। संयुक्त संघर्ष समिति के समन्वयक और रूपनदेही उद्योग संघ के अध्यक्ष माधव प्रसाद पौडेल ने कहा कि जो उद्योगपति अपनी पूंजी का विस्तार करके औद्योगिक व्यवसाय को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, वे इसके प्रभाव से नुकसान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के लुंबिनी प्रांत के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद शर्मा, बुटवल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष उज्जवल काजू, सिद्धार्थ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष भीष्म प्रसाद नुपाने, उद्योग और व्यापार संगठन के अध्यक्ष रूपनदेही अनिल कुमार ग्यावली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें