फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal News: नेपाल में भूस्खलन से काठमांडू और पोखरा मार्ग अवरुद्ध, आवगमन पूरी तरह से बंद

Wed, 03 Aug 2022 10:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

धाडिंग में तिगरंग खानी और चितवन में नारायणगढ़-मुगलिन रोड पर भूस्खलन के कारण काठमांडू घाटी से देश के विभिन्न हिस्सों में वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। भरतपुर महानगर पालिका-29 केराबाड़ी में भी भूस्खलन हुआ है।
विज्ञापन
नेपाल भूस्खलन से सोनौली से काठमांडू और पोखरा मार्ग अवरुद्ध। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण भूस्खलन से पोखरा और काठमांडू मार्ग पर आवगमन बंद हो गया है। रास्ते से मलबा हटाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश से चितवन की इच्छाकमाना ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 और 3 को जोड़ने वाले पुल पर भूस्खलन की वजह से मलबा आ गया है। धाडिंग, चितवन और कास्की में भी कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे जहां-तहां वाहन फंस गए हैं।

धाडिंग में तिगरंग खानी और चितवन में नारायणगढ़-मुगलिन रोड पर भूस्खलन के कारण काठमांडू घाटी से देश के विभिन्न हिस्सों में वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। भरतपुर महानगर पालिका-29 केराबाड़ी में भी भूस्खलन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस कार्यालय डीएसपी प्रकाश श्रीमाल ने बताया कि रास्ते से मलबा हटाने का काम चल रहा है। सोमवार रात से वाहनों का आवागमन बंद है। जगह-जगह गाड़ियों की कतार लग गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें