फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति

विज्ञापन
महराजगंज ः पीएस एवं यूपीएस लक्ष्मीपुर प्रथम में बच्चों ने देखी बाल फिल्म । - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
बाल फिल्म देख बच्चों ने खूब बजाई ताली
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति भारत की ओर से लक्ष्मीपुर में मंगलवार को बच्चों को बाल फिल्में दिखाई गईं। फिल्म देख बच्चों ने खूब ताली बजाई।
फिल्म ‘पकड़ा गया’ में बजरंगी बंदर की हरकत बच्चों को खूब रास आई। सुबह 8:45 बजे लक्ष्मीपुर बीआरसी परिसर स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर प्रथम में 300 बच्चों को बाल फिल्म ‘पकड़ा गया’ दिखाई गई। इस अवसर पर विजय प्रकाश दूबे, विकास नारायण मिश्र, दिनेश कुमार यादव, करिश्मा श्रीवास्तव, मृत्युंजय मिश्रा, रेनू गुप्ता आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

भागीरथी कृषक इंटर कॉलेज भागीरथपुर में सुबह 11 बजे 450 विद्यार्थियों को बाल फिल्म ‘छोटा सिपाही’ दिखाई गई। इस अवसर पर प्रबंधक संजीव राय, शत्रुघ्न राय, मनोज कन्नौजिया, एसपी राय, रामसेवक प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

निराला हाई स्कूल, बड़हरा विश्वंभरपुर, मुडली में करीब 1 बजे 1,200 बच्चों ने एक साथ बाल फिल्म ‘अभी कल की बात है’ देखी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य त्रिपुरारी यादव, रमेश कुमार, उमेश चंद, रामसेवक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें