फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 25 लाख रुपये की लागत से हाईटेक बनेगा कटहरा खास प्राथमिक विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कटहरा खास के रामनगर प्राथमिक विद्यालय का होगा कायाकल्प
विज्ञापन


11 कमरों के साथ बाउंड्रीवाल, शौचालय व स्मार्ट टीवी की होगी व्यवस्था
महराजगंज। कटहरा खास ग्राम पंचायत के रामनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। 25 लाख रुपये की लागत से विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर हाईटेक स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना है। कार्ययोजना और डीपीआर तैयार कर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को भेज दी गई है। जिलाधिकारी की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विद्यालय के कायाकल्प के तहत बच्चों के बैठने की बेहतर व्यवस्था के साथ कक्षाओं में स्मार्ट टीवी लगाने का भी प्रस्ताव है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान आधुनिक शिक्षण सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। विद्यालय के सभी 11 कमरों की मरम्मत, रंग-रोगन और अन्य जरूरी कार्य कराकर विद्यालय का वातावरण बच्चों के अनुकूल बनाने की योजना है।
विज्ञापन




विद्यालय परिसर की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे। विद्यालय परिसर में प्रवेश के लिए दो गेट भी लगाए जाएंगे। प्रस्तावित कार्यों में एसीपी और पीवीसी से संबंधित कार्य भी शामिल हैं। इससे विद्यालय भवन को बेहतर स्वरूप देने के साथ ही कमरों को आधुनिक रूप दिया जाएगा।

परिसर में पहले से लगे पेड़ों को संरक्षित रखने के लिए उनके आसपास चबूतरे का निर्माण कराया जाएगा। इससे पेड़ों की सुरक्षा के साथ बच्चों और शिक्षकों को बैठने के लिए भी अतिरिक्त स्थान मिल सकेगा। विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ साफ-सफाई और आकर्षक वातावरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन




ग्राम विकास अधिकारी रामपाल यादव ने बताया कि रामनगर प्राथमिक विद्यालय के कायाकल्प के लिए करीब 25 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह कार्य 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कराया जाना प्रस्तावित है। डीपीआर तैयार कर डीपीआरओ कार्यालय भेज दी गई है। जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद कार्य निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें