फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विजय दिवस पर कारगिल शहीदों को किया याद

Sat, 16 Dec 2023 05:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। विजय दिवस पर शनिवार को नौतनवा में गोरखा भूतपूर्व सैनिकों ने कारगिल शहीदों को याद किया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सलामी दी।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों ने नौतनवा रेलवे स्टेशन स्थित शहीद स्मारक, छपवा तिराहा स्थित कारगिल युद्ध में शहीद हुए पूरन बहादुर थापा, महेंद्र नगर वार्ड में स्थापित शहीद प्रदीप थापा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष नर बहादुर राना ने बताया कि 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के अवसर पर 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को पराजित किया था।
विज्ञापन

भारतीय सेना के जांबाजों के पराक्रम के सामने 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने घुटने टेक दिए थे और बांग्लादेश के रूप में एक नए राष्ट्र का उदय हुआ था। 13 दिन चले इस युद्ध में पाकिस्तान ने हार मानी। इस युद्ध में नौतनवा नगर के 10 जांबाजों ने हिस्सा लिया और विजय होने तक लड़ते रहे। इनमें दो सैनिकों तुल बहादुर थापा तथा राम बहादुर राई गोली लगने से घायल हुए थे, लेकिन उनके हौसले बुलंद रहे और दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष नर बहादुर राना, डंबर बहादुर गुरूंग, तुल बहादुर थापा, रमेश चंद्र त्रिपाठी, मनोज कुमार राना, हस्त बहादुर राना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें