फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश हत्याकांड को लेकर सोनौली सीमा पर भी एलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलेश तिवारी हत्याकांड : सोनौली सीमा पर भी एलर्ट
विज्ञापन

महराजगंज। हिंदू महासभा के नेता रहे कमलेश तिवारी की लखनऊ में हुए दिन दिहाडे़ हत्या के बाद पूरे प्रदेश में बढ़ रहे आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भ्ज्ञी सक्रिय हो गई हैं। उच्चाधिकारियों ने एलर्ट जारी करते हुए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली पर सघन जांच करने का निर्देश दिया है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने सोनौली सीमा पर पहुंचकर वहां पर सुरक्षा के प्रबंध की जानकारी ली
विज्ञापन

बताया जाता है कि बदमाश कमलेश तिवारी को गोली मारी तथा उसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। कमलेश की हत्या के बाद प्रदेश में जगह-जगह धरना प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारी हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ उन्हें फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। घटना का राजफाश करने के लिए पुलिस महानिदेशक ने सूबे में एलर्ट जारी कर दिया। जिसके क्रम में भारत-नेपाल सीमा पर भी आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। खासतौर से भारतीय सीमा से नेपाल जाने वालों पर विशेष नजर रखा जा रहा है। एसपी ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर सघन चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें