फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

Tue, 17 Dec 2024 07:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के गांधी नगर में मंगलवार को धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 501 महिलाएं और किशोरियां सिर पर कलश लेकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए खेखड़ा घाट पहुंचीं। वहां कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचीं।
विज्ञापन

गांधी नगर के नारी टोला में स्थित बांसदेव स्थान पर 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। शुभारंभ के लिए मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं व युवतियां कलश लेकर बैंड बाजे के साथ खेखड़ा घाट पर जल भरने के बाद सिसवा नगर के हनुमान मंदिर, गोपाल नगर, अमरपुरवा, इस्टेट चौक स्टेशन रोड होते हुए पुनः बांसदेव स्थान पहुंचीं तो आचार्य पंडित प्रवीणनंद पांडेय ने विधि विधान व वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ कलश को यज्ञ वेदी पर स्थापित किया। इस दौरान सभासद शिब्बू मल्ल, आयोजन मंडल के अध्यक्ष गणेश चौरसिया, संतोष कुशवाहा, सुभाष पासवान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें