फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भारतीयों को नेपाली नागरिकता दिलाने में मेयर सहित 21 पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
दो भारतीयों को नेपाली नागरिकता दिलाने में मेयर सहित 21 पर जुर्माना
विज्ञापन

नवलपरासी (नेपाल)। फर्जी दस्तावेज के जरिए दो भारतीयों को नेपाल की जन्मसिद्ध नागरिकता दिलवाने में मेयर समेत 21 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। जनपद न्यायालय ने इस सभी पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही दोनों भारतीयों की नेपाली नागरिकता रद्द कर दी गई है। उन पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

जिला अदालत उपसचिव गुणराज पराजुली ने शनिवार को बताया कि नेपाल के संविधान में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है। भारतीय राज्य बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के बनकटवा प्रखंड के ग्राम सेमरी चंपारण निवासी हाफिज देवान व अली मोहम्मद पुत्रगण मीर हसन देवान ने फर्जी दस्तावेज पेश कर नेपाल का जन्मसिद्ध नागरिका ली थी। उन्होंने खुद को नेपाल के रौतहट हथियाही गाविस 7 का निवासी बताया था। इस कार्य में कटहरिया नगरपालिका प्रमुख (मेयर) सियाराम कुशवाहा सहित 21 लोगों ने उनकी मदद की थी। मामले की सुनवाई करते हुए जिला न्यायालय रौतहट ने मेयर समेत 21 लोगों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं आरोपी हाफिज देवान व अली मोहम्मद की नेपाली नागरिकता रद्द करते हुए उन पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें