फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवकाश पर रहे न्यायिक मजिस्ट्रेट, अब 15 को होगी जार्डन मामले की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट के अवकाश के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पेशी
विज्ञापन

26 अगस्त की सुनवाई में पुलिस ने दाखिल की थी चार्जशीट
महराजगंज। ब्रिटिश नागरिक जार्डन जोसेफ पीटर के मामले में अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी। सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण प्रभार देख रहे न्यायाधीश देवेंद्र प्रताप सिंह ने अगली तारीख निर्धारित की। गोरखपुर कारागार प्रशासन ने जार्डन की पेशी वीसी (वीडियो कान्फ्रेन्स) के जरिए की।
11 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर एसएसबी ने जार्डन को बिना वीजा पासपोर्ट के नेपाल जाने के दौरान गिरफ्तार किया था। सोनौली कोतवाली पुलिस को सुपुर्द जार्डन पर पहले आव्रजन व विदेशी अधिनियम 2025 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज हुई। नागरिकता पर फंसे पेंच के कारण पुलिस को चार्जशीट दाखिल करने में देरी हुई। 26 अगस्त की पिछली सुनवाई में जार्डन के ब्रिटिश नागरिकता की पुष्टि के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। इसमें धोखाधड़ी की तीन धाराएं बढ़ाई गई थीं।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश यादव ने जार्डन की पैरवी कर रहे लीगल डिफेंस को चार्जशीट की एक प्रति सुपुर्द करने के निर्देश के साथ गोरखपुर कारागार प्रशासन को अगली तारीख सात सितंबर को हाजिर करने का आदेश दिया था। तय तारीख की सुनवाई में मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के चलते प्रभारी न्यायाधीश देवेंद्र प्रताप सिंह ने सुनवाई प्रक्रिया में अगली तारीख 15 सितंबर 2026 तय की है।
विज्ञापन

वर्जन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण प्रभारी न्यायाधीश ने जार्डन मामले की सुनवाई के लिए 15 सितंबर की तिथि तय की है। 15 की सुनवाई में जार्डन को कारागार प्रशासन पेश करेगा।
-आशुतोष पांडेय, लीगल डिफेंस, विधिक सेवा प्राधिकरण, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें