फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुसहर बस्ती पहुंचे जॉइंट मजिस्ट्रेट, कमियों को दूर करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लूडीह। कुड़वा दिलीपनगर की मुसहर बस्ती में शुक्रवार को जॉइंट मजिस्ट्रेट कसया जी. अक्षय दीपक अपनी टीम के साथ पहुंचे। निरीक्षण करने के बाद समस्याओं को ठीक करने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

जॉइंट मजिस्ट्रेट ने ब्लॉक टीम को शुक्रवार को सुबह मुसहर बस्ती की पूरी सफाई कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए दारू का अवैध धंधा पूरी तरह बंद कराने के निर्देश दिए। किसी भी बस्ती में दारू नहीं बनने देने की बात कही। साथ ही उन्होंने बच्चों को स्कूल भेजने और नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भी निर्देशित किया।
उन्होंने गुरुमिया सरकारी हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान एक महिला ने अपनी आपबीती बताई और इलाज के लिए गुहार लगाई। तुरंत बीमार महिला को जिला अस्पताल में दिखाने के निर्देश दिए गए। बीडीओ कसया को अंत्योदय कार्ड की जांच कर हर पात्र को लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया गया। मुसहर बस्ती के लोगों ने विश्वास जताया कि पहली बार कोई अधिकारी उनकी समस्याओं को सुनकर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें