संयुक्त निदेशक ने दो गांवों का किया मुआयना
महराजगंज। संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण गोरखपुर मंडल डॉ. वीएम राव ने बतौर पर्यवेक्षक महराजगंज का दौरा कर दो गांवों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने दोनों गांवों में विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत आयोजित गतिविधियों के बारें में जानकारी ली। संयुक्त निदेशक ने शनिवार को ग्राम पंचायत लखिमा थरुआ तथा रामपुर बुजुर्ग पहुंचे तथा वहां संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आयोजित गतिविधियों के बारे में ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। उन्होंने ग्राम पंचायत लखिमा थरुआ में स्थित दो सुअरबाड़ों को आबादी से दूर करने का निर्देश दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक से कहा कि जेई/ एईएस से बचाव के संबंध वालराइटिंग कराएं। आशा कार्यकर्ता से कहा कि वह ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के सेवन के लिए प्रेरित करें और साधारण हैंडपंप का पानी पीने से लोगों को मना करें।
लोगों को शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद संयुक्त निदेशक ग्राम पंचायत रामपुर बुजुर्ग पहुंचे तथा ग्रामीणों से साफ-सफाई के बारे में जानकारी हासिल की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सफाई कर्मियों द्वारा नियमित सफाई की जाती है। समय-समय पर आशा कार्यकर्ता भी लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करती रहती है। कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जाता है। इस दौरान मलेरिया अधिकारी त्रिभुवन चौधरी, परामर्शदाता कौलेश्वर चौधरी, ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर लवली वर्मा और लखिमा थरुआ की आशा कार्यकर्ता गीता विश्वकर्मा मौजूद रही। संवाद