फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में गूंजा करो योग, रहो निरोग

विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में योगा करते एसपी प्रदीप गुप्ता। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
जिले में गूंजा करो योग, रहो निरोग
विज्ञापन

महराजगंज। योग दिवस पर जिले में हर तरफ ‘करो योग रहो निरोग’ की गूंज होती रही। सुबह लोगों ने घरों में योग कर सोशल मीडिया में फोटो वायरल किया। बाहर भी कोविड गाइडलाइन के तहत योग शिक्षकों की निगरानी में लोगों ने योग किया। थानों में भी योगाभ्यास हुआ।
पुलिस लाइंस परिसर में एसपी प्रदीप गुप्ता एवं पत्नी सीमा गुप्ता सहित पुलिसकर्मियों ने योग शिक्षकों की निगरानी में योग किया। धनेवा धनेई आवास पर सांसद पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। भाजपा के जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश ने पार्टी कार्यालय पर योग के बाद कार्यक्रम को संबोधित किया। शहर की मार्निंग वॉक टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर में योगाभ्यास किया। पंचायत इंटर कॉलेज परतावल बाजार में योगाभ्यास हुआ। गायत्री शक्ति पीठ, श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से योग कराया गया। ट्रस्ट के जिला संयोजक विंध्यवासिनी सिंह ने घर पर योग किया। जेलर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि बंदियों को जेल में योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

जीएसवीएस इंटर कॉलेज में एनसीसी के मेजर अखिलेश्वर राव के निर्देशन में एनएसीसी कैडेटों ने योग किया। डायट में प्राचार्य रविंद्र एवं प्रवक्ता की देखरेख में योगाभ्यास कराने के साथ चार योग शिक्षकों को सम्मानित किया गया। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ गणेश शुगर मिल परिसर में योग किया। स्वामी विवेकानंद युवा मंडल ने परमेश्वर सिंह पीजी कॉलेज मथुरानगर, आधारशिला वृद्धाश्रम गनेशपुर, सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में योग हुआ।
विज्ञापन

अड्डा बाजार क्षेत्र के महात्मा बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज में एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों ने योग किया। भाजपा सिसवा मंडल की ओर से सिसवा रामजानकी मंदिर परिसर में योग शिविर लगाया गया। स्टर्लिंग पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवां खुर्द में योग शिक्षक की उपस्थिति में योगाभ्यास हुआ। निचलौल नगर के राजेंद्र प्रसाद तारा चंद पीजी कॉलेज में प्राचार्य गोविंद शरण सिंह, उप प्राचार्य उपेंद्र गुप्ता, अभिषेक, एनसीसी कैडेटों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें