फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी

Sat, 09 Aug 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। महेंद्र नगर वार्ड स्थित एक घर का ताला तोड़कर बृहस्पतिवार की रात चोरों ने आभूषण सहित नकदी चोरी कर ली। पीड़ित परिवार एक समारोह में शामिल होने गोरखपुर गया था। शुक्रवार की सुबह पीड़ित गृहस्वामी बैजनाथ अग्रहरि ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक महेंद्र नगर वार्ड निवासी बैजनाथ अग्रहरि बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे सपरिवार एक समारोह में शामिल होने गोरखपुर गए थे। मौके का फायदा उठाकर उसी रात चोर मुख्य द्वार पर लगा ताला तोड़कर घर में घुस गए। अज्ञात चोर घर के कमरे में रखी आलमारी और बक्से को तोड़कर उसमें से सोने की एक चेन, कान की दो बाली, दो कंगन, चांदी का पाजेब व सिक्का समेत विभिन्न जेवरात एवं लगभग 40 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह 9 बजे जब गृह स्वामी घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा था और जेवरात व नकद रकम नहीं थे।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि घटनाक्रम का जायजा लिया गया है। तहरीर के अनुसार मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें