फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्युदय : एसडीएम ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में सोमवार को संगोष्ठी हुई। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत उपजिलाधिकारी सदर शिवम कुमार ने छात्रों को सफलता के मंत्र दिए।
विज्ञापन

उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की साप्ताहिक रणनीति और 10वीं तक की सरकारी शिक्षा के अपने अनुभव साझा किए। अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने निरंतर अभ्यास और उत्तर लेखन का महत्व बताया। एसडीएम प्रेम शंकर पांडेय ने 20 वर्षों के वायुसेना व सचिवालय के अनुभव साझा किए। उन्होंने प्रतियोगियों को कठोर परिश्रम और निरंतरता का सुझाव दिया।
प्राचार्य अजय कुमार मिश्र ने अभ्युदय योजना में अनिवार्य अध्ययन पर जोर दिया। प्रबंधक बलराम भट्ट ने विद्यार्थियों को विद्वान शिक्षकों और अधिकारियों का सानिध्य लेने की महत्ता समझाई। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव ने आभार व्यक्त किया। संचालन आलोक पांडेय ने किया। इस मौके पर डॉ. विपिन यादव, डॉ. नंदिता मिश्रा, गणेश पटेल, विनय पटेल, अभिषेक पाण्डेय, डॉ वकील श्रीवास्तव, आरके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें