फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पूरे दिन रहा धूप-छांव, आज से बारिश के आसार

विज्ञापन
पूरे दिन बादलों की रही आवाजाही।  
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुरू होगा वर्षा का नया दौर
विज्ञापन

महराजगंज। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तराई में आज देर शाम से बारिश हो सकती है। शुक्रवार पूरे दिन धूप-छांव का मौसम बना रहा। इसके कारण अधिकतम तापमान 2 डिग्री लुढ़ककर 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री घटकर 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक अप्रैल तक छिटपुट बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन के दौर में मौसम हर रोज बदल रहा है। एक सप्ताह पूर्व मौसम बिगड़ा तो तेज हवा संग हल्की बारिश हुई, लेकिन यह दौर सीमित रहा जिसके बाद तापमान तेजी से बढ़ा। शुक्रवार फिर नए विक्षोभ के असर से धूप छांव का खेल न सिर्फ पूरा दिन चला बल्कि सुबह आठ बजे से हवा की रफ्तार आठ से 10 किमी प्रतिघंटा रही। शाम 5 बजे के बाद हवा तो रुकी, लेकिन मौसम में पिछले दिनों की तरह तपिश नहीं महसूस हुई जिससे लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

वर्जन

पश्चिमी विक्षोभ के नए दौर के शुरू होने से तराई में एक बार फिर बारिश के आसार आज से शुरू होने की संभावना है। यह दौर एक अप्रैल तक खिंच सकता है।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें