फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंगल के किनारे मवेशी पर तेंदुए ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहगीबरवा वन्य जीवन प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट का मामला
विज्ञापन

नौतनवा। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल के किनारे बसे गांव सेमरहवा में शुक्रवार की शाम जंगल के किनारे से चर कर लौट रही बछिया पर तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया। आसपास मौजूद चरवाहों के शोर मचाने पर तेंदुआ बछिया को छोड़कर जंगल में भाग गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सेमरहवा गांव के दुर्गेश यादव पशुओं को चराने जंगल के किनारे गए थे। शाम लगभग छह बजे पशुओं को लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकलकर एक तेंदुए ने बछिया पर हमला कर दिया। हमले में बछिया घायल हो गई है। तेंदुए को हमला करते देख मौके पर मौजूद चरवाहे शोर मचाने लगे। ग्रामीणों को एकजुट होता देख तेंदुआ बछिया को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद से ही लोग अपनी व मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उत्तरी चौक रेंज के डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि घटना की अभी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें