फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खूब बरसे बादल....सूरज की तपिश से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में शुक्रवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बरसात की वजह से तपिश में आई गिरावट से लोगों के भी चेहरे खिल उठे। हालांकि कई जगहों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

परतावल, भिटौली, पनियरा, निचलौल, ठूठीबारी, सिसवा बाजार और भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में बरसात को लेकर किसान खुश हैं कि अब खरीफ की फसल के लिए खेतों की तैयारी आसान हो जाएगी। शुक्रवार को जनपद का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 21 डिग्री रहा।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में आधी रात से ही हल्की बारिश शुरू हो गई थी। बृहस्पतिवार को दिन में भी बारिश हुई, जिससे लगन के समय में आने जाने में दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें