फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवाओं का समाज के प्रति सजग रहना जरूरी

Mon, 03 Nov 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। मेरा युवा भारत महाराजगंज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में झिनकी देवी स्मारक पीजी कॉलेज फरेंदा में रविवार को सतर्कता सप्ताह पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वामी विवेकानंद युवा मंडल मथुरानगर, कम्हरिया खुर्द, सिधवारी, अलहदिया महादेवा आदि युवा मंडल के युवाओं को सतर्कता के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्राचार्य दीपक साहनी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने कहा कि जब समाज में भ्रष्टाचार, अनियमितताएं और अपराध जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, तब सतर्कता का महत्व और भी अधिक हो जाता है। सतर्कता का अर्थ केवल चौकसी रखना ही नहीं है, बल्कि अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करना, गलत कार्यों का विरोध करना और समाज के प्रति सजग रहना भी है।
कार्यक्रम का संचालन हृदेश कुमार यादव ने किया। इस दौरान राजेश कुमार, संजय यादव, बिंद्रावन यादव, राजेश अग्रहरि, यशपाल गौतम, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें