फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े बच्चे तक पहुंचाना सबकी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा ब्लॉक के रतनपुर सभागार कक्ष में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी किया गया आयोजन
विज्ञापन

परसामलिक। मंगलवार को नौतनवा ब्लॉक के रतनपुर सभागार कक्ष में बीईओ हेमंत कुमार मिश्र के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा ब्लाॅक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया व विशिष्ट अतिथि नौतनवा चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी रहे।
मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज की नींव है और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े बच्चे तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से स्कूलों के कायाकल्प और छात्र उपस्थिति बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम प्रधानों और स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यों को बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उनका सहयोग सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में नौतनवां ब्लॉक के एआरपी ग्राम प्रधान और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच का संचालन एआरपी रविन्द्र त्रिपाठी एवं कृपाशंकर सिंह यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर एआरपी अभिषेक जायसवाल, शशांक शेखर तिवारी, रविंद्र त्रिपाठी, कौशल कसौधन, मनीष गुप्त, शिक्षक दिनेश त्रिपाठी, राघवेंद्र नाथ पांडेय, अभिषेक रमन, बलवंत सिंह, मनोज यादव, यशोदानंद भारती, मार्कण्डेय त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें