फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्राचीन नदियों को संरक्षित व पुनर्जीवित करना सबका कर्तव्य

Sat, 05 Jul 2025 09:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। नदियों को संरक्षित एवं पुनर्जीवित करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी, सीडीओ व नौतनवा विधायक ने रोहिन नदी जीर्णोद्धार कार्यक्रम शुरू किया। रोहिन नदी के गहरीकरण के लिए श्रमदान में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने रोहिन तट पर फावड़ा चलाकर शुरुआत की।
विज्ञापन

नदी की लंबाई करीब 38 किमी है। जो ग्राम टेढ़ी से समरधीरा क्षेत्र तक गई है। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार का यह कार्यक्रम आसपास के गांवों का सहयोग लेकर जनभागीदारी से इस प्राकृतिक जलस्रोत को सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास है।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि यह योजना ऐतिहासिक, सांस्कृतिक है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि नदियों में न सीवर डाला जाए, न नाले गिराए जाएं, न मरे जानवर फेंके जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव, इएडीओ पंचायत दिनेश पाठक, सीपी मिश्र, अमन शुक्ला, सुग्रीव यादव, परदेशी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें