फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मछली मारने से मना करने पर दुकानदार को पीटा, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। नहर में मछली मारने से मना करने पर चार लोगों ने दुकानदार और उसके भाई की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घुघली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अजय कुमार नहर किनारे गुमटी में पान की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि छह अक्तूबर की शाम गांव का तालिबान दुकान के पीछे नहर में मछली मार रहा था। दुकान गिरने के डर से अजय ने उसे मना किया। शाम को दुकान बंद करते समय तालिबान अपने भाई आफताफ, चाचा साम मोहम्मद और मजनू के साथ पहुंचा और दोनों भाइयों को पीट दिया। एसओ घुघली अरविंद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें